वज्रपात से अधेड़ की मौत , युवक झुलसा

संवाद सूत्र भरनो लालटोली गांव में रविवार के दोपहर बाद हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान वज्रपा संवाद सूत्र भरनो लालटोली गांव में रविवार के दोपहर बाद हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान वज्रपा संवाद सूत्र भरनो लालटोली गांव में रविवार के दोपहर बाद हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान वज्रपा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 09:20 PM (IST)
वज्रपात से अधेड़ की मौत , युवक झुलसा
वज्रपात से अधेड़ की मौत , युवक झुलसा

संवाद सूत्र, भरनो : लालटोली गांव में रविवार के दोपहर बाद हुई मूसलाधार वर्षा के दौरान वज्रपात होने से बुढ़ीपाट तेतराटोली निवासी खेदुआ उरांव (55) की मौत हो गई। पिछले आठ वर्षों से खेदुआ लालटोली गांव में अपने बहन अंगी उराइन के पास रहकर खेती बारी का काम करता था। रविवार को खेदुआ बैल बकरी चराने गया था। बारिश के दौरान बिजली चमकी और हुई वज्रपात के चपेट में वह आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मुखिया पति कपिल गोप द्वारा भरनो पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया। उधर डांडकेसा गांव में रविवार को हुई वज्रपात की घटना में मंगरा उरांव के 17 वर्षीय पुत्र ललित उरांव झुलसकर घायल हो गया। ललित गाय चरा रहा था। उसी समय वज्रपात की घटना हुई। घायल ललित को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।

chat bot
आपका साथी