नोक-झोंक के बाद युवक की टांगी से काटकर हत्या
संवाद सूत्र सिसई सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उफसंवाद सूत्र सिसई सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उफ संवाद सूत्र सिसई सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उफ संवाद सूत्र सिसई सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उफ संवाद सूत्र सिसई सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उफ।
संवाद सूत्र, सिसई : सिसई थाना क्षेत्र के नगर समाइद गांव में मंगलवार की देर रात देवनंदन गोप उर्फ बबलू गोप (22) की हत्या महिला दोस्त के साथ हुए विवाद के बाद कर दी गई। सिसई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान में मारे गए बबलू के पिता बलराम गोप और उसकी बहन रेखा कुमारी ने पुलिस को बताया कि गांव के पुष्पा देवी नामक महिला की बबलू की दोस्ती थी। किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बबलू पुष्पा देवी के मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया था। पुष्पा देवी ने बबलू को जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार की रात में घर के लोग खाना खाकर पुराने घर में सोने चले गए, जबकि वह नए घर के छत पर सोया हुआ था। आधी रात के बाद वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। लोग जब तक दौड़ कर आते तब-तक हमलावर भाग चुका था। खून से लतपथ बबलू को सिसई रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने पीड़ित परिवार के परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।