अदिवासी रीति रिवाज से सिदो-कान्हू प्रतिमा की पूजा

जासं गोड्डा हूल दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर शहीद सिदो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 07:19 PM (IST)
अदिवासी रीति रिवाज से सिदो-कान्हू प्रतिमा की पूजा
अदिवासी रीति रिवाज से सिदो-कान्हू प्रतिमा की पूजा

जासं गोड्डा: हूल दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर शहीद सिदो - कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जेएमएम नेताओं ने उनके बलिदान को एवं वीरगाथा को याद किया। कार्यक्रम स्थल हरयारी फुटबाल मैदान में अवस्थित की दुकानों की प्रतिमा पर आदिवासी रीति रिवाज से पूजा के उपरांत माल्यार्पण किया गया। एवं शुगाबथान मेडिकल कालेज के सामने अवस्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पूजा एवं माल्यार्पण के उपरांत आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घनश्याम यादव झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य शाह जिला परिषद सदस्य, अवध किशोर हांसदा, मेरी हांसदा, सुशील टुडू , मुन्ना भगत, श्याम लाल मुर्मू, मुन्नी सोरेन, देवीलाल हेंब्रम, मानवेल टुडू, सुनीता मुर्मू, बबलू हांसदा ,टुमका मुर्मू ,रामेश्वर सोरेन, बिटिया हांसदा, रंजित मुर्मू, शोमाय हांसदा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी