कीटनाशक खाने से युवक की मौत, मुहल्ले में छाया मातम

संवाद सूत्र महागामा महागामा उत्तरी पंचायत क्षेत्र भगत टोला में 32 वर्षीय पप्पू कुमार भगत ने की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:54 PM (IST)
कीटनाशक खाने से युवक की मौत, मुहल्ले में छाया मातम
कीटनाशक खाने से युवक की मौत, मुहल्ले में छाया मातम

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा उत्तरी पंचायत क्षेत्र भगत टोला में 32 वर्षीय पप्पू कुमार भगत ने कीटनाशक खाकर आत्मा हत्या कर ली। इस बारे में परिवार के लोगों ने आशंका जताई की पप्पू ने शनिवार को जियाजोरी हाट में कीटनाशक खरीद कर खा लिया। जिससे पप्पू कुमार भगत की स्थिति बिगड़ने लगी। युवक बिगड़ती हालत को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महागामा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों ने युवक को रेफरल अस्पताल महागामा में भर्ती कराया। युवक के नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। युवक के मौत की खबर मिलने के बाद भगत टोला मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मृतक पप्पू कुमार भगत अपने पीछे पांच वर्ष की एक पुत्री और दो वर्ष का एक पुत्र छोड़ गया है। पति की मृत्यु से पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे का रो -रोकर बेहाल हैं। पप्पू कुमार भगत महागामा केंचुआ चौक पर ठेला लगाकर नाश्ता का दुकान चलाता था। नाश्ते दुकान के बदौलत एक घर का भरण पोषण हो पाता था। लेकिन इनकी मृत्यु हो जाने से परिवार वालों के समक्ष पहाड़ टूट पड़ा हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि पप्पू ने कई लोगों से कर्ज लिया था। संभवत: कर्ज में दबे रहने के कारण पप्पू कुमार भगत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की।

chat bot
आपका साथी