आधी आबादी को स्वस्थ रहने के लिए योग का गुर

संवाद सूत्र पथरगामा प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड की एनव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:50 PM (IST)
आधी आबादी को स्वस्थ रहने के लिए योग का गुर
आधी आबादी को स्वस्थ रहने के लिए योग का गुर

संवाद सूत्र पथरगामा: प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड की एनवाईवी सुलोचना कुमारी व गायत्री कुमारी के नेतृत्व में योग का प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि यह योगाभ्यास 21 जून तक लोगों को कराया जाएगा। गांव के कई युवाओं को एकत्रित करके योगाभ्यास कराया गया। ताकि लोग योग के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल करके एवं अपने स्वस्थ को संतुलित रख सके। साथ ही कहा की योगाभ्यास का कार्यक्रम 21 जून तक चलाया जाएगा। ताकि लोग योग के सभी विषयों को समझ सके एवं अपने अपने घरों में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए योगाभ्यास करें। साथ ही गांव के ही कई युवाओं को एकत्रित करके योगा का प्रशिक्षण दिया गया एवं जोगा के कई नियमावली को बताया एवं समझाया गया कि हम स्वस्थ रहेंगे तो जग स्वस्थ रहेगा, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास करना अति आवश्यक है। 21 जून को विश्व योग दिवस है इसलिए 21 जून को खेल मैदान पिपरा में करीब सैकड़ों युवाओं के साथ योगाभ्यास कराया जाएगा, मौके पर गौतम कुमार, उज्जवल, सुमन कुमार, मुन्ना कुमार, मुन्नी, मानव सोनम, मधु, मिथिलेश, मोहन कुमार दास दर्जनों युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी