शिविर में लोगों को कराया जा रहा योगाभ्यास

संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह समारो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:21 PM (IST)
शिविर में लोगों को कराया जा रहा योगाभ्यास
शिविर में लोगों को कराया जा रहा योगाभ्यास

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के चपरी ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह समारोह मनाया जा रहा है। यहां बीते कई दिनों से गांव के योग शिक्षक राहुल कुमार यादव नवयुवकों, बच्चों आदि को योग सिखा रहे हैं। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। यहां अनुलोम-विलोम प्रणायाम, प्रार्थना प्राणायाम, कपालभाति आदि बताया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत यह योग शिविर चल रहा है। सहयोगी मिथुन कुमार यादव ने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की की वजह से योग अभ्यास बंद हो गया था। लॉकडाउन का संपूर्ण पालन कराया जा रहा था। लेकिन अभी धीरे-धीरे अब काफी कम मात्रा में योग सिखाया जा रहा है। ताकि लोग निरोग रह सके। करें योग रहें निरोग की तर्ज पर सभी लोगों को प्रतिदिन योग अभ्यास करने की सलाह दी जा रही है। योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी