सावन की पहली सोमवारी पर हुई पूजा अर्चना

ललमटिया सावन माह की पहली सोमवारी को ललमटिया लोहंडिया बाजार बसडीहा सिम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:37 PM (IST)
सावन की पहली सोमवारी पर हुई पूजा अर्चना
सावन की पहली सोमवारी पर हुई पूजा अर्चना

संवाद सहयोगी, ललमटिया : सावन माह की पहली सोमवारी को ललमटिया, लोहंडिया बाजार, बसडीहा सिमरा, तेतरिया, हिजुकीता, नीमा, जोजो सिमरा, लीलातरी, विरामचक के शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ और मैया पार्वती को फूल बिल्वपत्र और गंगा जल अर्पित कर पूजा अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव और मैया पार्वती की आराधना के लिए काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

chat bot
आपका साथी