राजनीति को सेवा का जरिया बनाने का लेंगे संकल्प

जागरण संवाददाता गोड्डा राजनीति को सेवा का प्लेटफार्म बनाने के संकल्प के साथ भाजपा का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:22 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:22 AM (IST)
राजनीति को सेवा का जरिया बनाने का लेंगे संकल्प
राजनीति को सेवा का जरिया बनाने का लेंगे संकल्प

जागरण संवाददाता, गोड्डा : राजनीति को सेवा का प्लेटफार्म बनाने के संकल्प के साथ भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 15 से 17 दिसंबर तक गोड्डा जिला मुख्यालय के अग्रसेन भवन में होगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।

जिलाध्यक्ष राजीव मेहता के आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा गया है कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सांसद, विधायक सहित जिला कार्यसमिति के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए संगठन के दिग्गज वक्ताओं को यहां भेजा जाएगा। गोड्डा जिला के लिए आगामी 15, 16, एवं 17 दिसंबर को प्रशिक्षण सत्र निर्धारित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर संचालन व व्यवस्था समिति के साथ-साथ स्वागत समिति का भी गठन किया गया है। प्रमुख कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। इन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर सहित प्रशिक्षण स्थल को सजाने की भी जिम्मेवारी दी गई है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, मंत्री श्यामसुंदर शाह , प्रेम झा, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, लाल बहादुर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डोली गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनिल शाह, राजेश भगत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध साह, प्रीतम गाडिया, संजीव शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पू सिन्हा, संजीव सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी