''गांधी जी को किसने मारा और क्यों'' पर वीडियो प्रतियोगिता

महागामा महागामा कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई के बैनर तले प्रेस कांफ्रेंस कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:48 PM (IST)
''गांधी जी को किसने मारा और क्यों'' पर वीडियो प्रतियोगिता
''गांधी जी को किसने मारा और क्यों'' पर वीडियो प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई के बैनर तले प्रेस कांफ्रेंस कर वीडियो प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा गांधी जयंती पर अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने छात्रों के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर अध्ययन एवं सभी को जानकारी दें। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम को किया जा रहा है जिसमे ''गांधी जी को किसने मारा और क्यों'' इस विषय पर दो मिनट का वीडियो बनाकर एक ऑनलाइन फॉर्म को भरना है। ये प्रतियोगिता सभी के लिए है। मुन्ना राजा ने सभी स्कूल व कालेज के छात्रों से अपील किया है कि अधिक से अधिक छात्र हिस्सा लें। पुरस्कार के रूप में प्रथम स्थान पाने वाले को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 5100 रुपये व तृतीय स्थान वाले को 2100 रुपया इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता की निबंध भेजने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। वीडियो को मोबाइल नंबर 7759897196 पर वाट्सएप से भेजना हैं। मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, इम्तियाज रजवी, जितेंद्र यादव, मोहम्मद नूरनबी, मोहम्मद नावेद,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी