आदिवासी समन्वय समिति ने प्रबोध सोरेन का घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

महागामा महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मनियामोर में आदिवासी समन्वय समिति की एक बैठक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:28 PM (IST)
आदिवासी समन्वय समिति ने प्रबोध सोरेन का घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
आदिवासी समन्वय समिति ने प्रबोध सोरेन का घोषित किया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

संवाद सूत्र,महागामा : महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मनियामोर में आदिवासी समन्वय समिति की एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुधराम मुर्मू ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई तथा उन विषयों पर अमल करने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा को सशक्त करना, बाल विवाह पर अविलंब रोक लगाना, मद्यपान से दूर रहने हेतु समाज को जागृत करना, महिलाओं को स्वावलंबन बनाना तथा रोजगार उन्मुख कार्य करना इत्यादि विषयों चर्चा की गई। वहीं महागामा नगर पंचायत के आसन्न चुनाव के लिए प्रबोध सोरेन का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। समिति ने महागामा नगर पंचायत का चुनाव अविलंब कराने की मांग राज्य निर्वाचन आयोग व झारखंड सरकार से की। सदस्यों ने एक स्वर से कहा जब बगल के राज्य बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न हो रहा है तो किस परिस्थिति में झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगर निकाय चुनाव नहीं हो रहा हैं। चुनाव नहीं होने से विकास कार्य बाधित है तथा आम जनता प्रभावित हो रही है।

मौके पर प्रबोध सोरेन ने कहा आदिवासी को अपनी मूल संस्कृति को बरकरार रखते हुए विकास के रास्ते को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जिसे विश्व में मानव समुदाय पर कोई संकट नहीं हो तथा हमारी भविष्य की पीढ़ी सुरक्षित संरक्षित होकर अपना जीवन यापन कर सकें। प्रकृति के साथ रहकर ही मानव जीवन का कल्याण निहित है। मनियामोर के प्रधान गुरु बास्की ने नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रबोध सोरेन का नाम प्रस्ताव रखा जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। मौके पर प्रेमलाल सोरेन, रामलाल सोरेन, होपन बाबू बास्की, वीरेंद्र मुर्मू पूर्व मुखिया, समरी पंचायत, अजय मरांडी,पूर्व मुखिया, कारनु पंचायत, अनिल मुर्मू , पुलिस टूडू, डेविड मरांडी, मानवेंल मुर्मू ,गंगाराम टुडू, दयानंद मुर्मू , लोबा सोरेन, नेतलाल मुर्मू , महादेव बेसरा, मिस्त्री सोरेन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी