रोजगार के लिए जारी रहेगा संघर्ष : मोर्चा

जासं गोड्डा बेरोजगार मोर्चा के संस्थापक सदस्य और हाल ही में रोजगार मांगने पर भाजपा से ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:52 AM (IST)
रोजगार के लिए जारी रहेगा संघर्ष : मोर्चा
रोजगार के लिए जारी रहेगा संघर्ष : मोर्चा

जासं, गोड्डा : बेरोजगार मोर्चा के संस्थापक सदस्य और हाल ही में रोजगार मांगने पर भाजपा से निलंबित हुए भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि गोड्डा में बहुराष्ट्रीय कंपनी अदाणी, जिदल , राजमहल परियोजना और उनकी आउट सोर्सिंग कंपनियों को स्थानीय बेरोजगारों को हर हाल में यहां नियोजन देना होगा। इसके लिए मोर्चा की लड़ाई जारी रहेगी। रोजगार के सवाल पर सभी जन संगठनों को एक मंच पर आना होगा।

रविवार को बसंतराय प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मोर्चा की बैठक में संतोष कुमार ने कहा कि जिले में सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों को स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देनी होगी। यहां के युवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य बड़े शहरों में काम की तलाश में भटकते हैं। इसलिए आज संगठित होकर युवाओं ने आवाज बुलंद करने की कोशिश शुरू की है। अब जरूरत है अपने अधिकार को इनसे छीन लेने की। गोड्डा में पूरे हिदुस्तान से ही नहीं, चीन से भी लोग आकर काम कर रहे हैं लेकिन यहां के लोगों को मजदूरी पर भी रखने में उन लोगों को समस्या आती है। स्थानीय युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड तक में नहीं रखना चाहते हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के कारण अब यहां से युवाओं को मोर्चा खोलना पड़ रहा है।

मंच मोर्चा बनाकर आंदोलन करना भी यहां के सांसद को मंजूर नहीं है। हाल ही में अपने देखा किस प्रकार से आंदोलन को मजबूत होता देख और यहां के युवा को संगठित होता देख, सांसद ने फेसबुक में एक पोस्ट किया कि वैसे लोग जो मोर्चा बनाकर काम कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं। वैसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी से अविलंब निलंबित किया जाए। उसके अगले ही दे यहां के जिलाध्यक्ष ने एक पत्र जारी किया। संतोष कुमार ने सवाल किया कि क्या यह लड़ाई भाजपा की नहीं है। रोजगार मांगना कहां से पार्टी विरोधी है। क्या भाजपा की जिला इकाई चाहती है कि यहां सभी बेरोजगार ही रहें। अधिकार लेने के लिए लड़ना पड़ता है और हम लड़ेंगे। सभी प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम चल रहा है। उसके बाद जिला स्तर पर बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें मजबूती से युवाओं का संदेश दिया जाएगा। बेरोजगार मोर्चा की आवाज दबाना मुश्किल है, जो भी जनप्रतिनिधि इस मुहिम में साथ आएंगे, उनका स्वागत है। जल्द ही जिले के सभी विधायक से मिलकर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए इस मुहिम को समर्थन देने की मांग की जाएगी। इस दौरान बसंतराय प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक युवाओं ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी