मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से नहीं हो खिलवाड़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कन्या मेहरमा में दर्जनों विद्यालय के संयोजिका का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जहां उपस्थित संयोजिका को विद्यालय में चल रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सहित कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी एवं उनके कर्तव्य का बोध कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से नहीं हो खिलवाड़
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से नहीं हो खिलवाड़

संवाद सूत्र, मेहरमा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्या मेहरमा में दर्जनों विद्यालय की संयोजिका को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। संयोजिकाओं को विद्यालय में चल रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सहित कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई। उन्हें कर्तव्यबोध कराया गया। प्रशिक्षक के रूप में सीआरपी सुजीत कुमार झा, मोहम्मद नसीम, विजय कुमार सिंह थे।

उन्होंने बताया कि एमडीएम में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखना है। सरकार द्वारा निर्धारित मेन्य के मुताबिक प्रत्येक दिन भोजन तैयार कराना है। सभी सामान की आपूर्ति सही मापदंड से करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निशा देवी, रीना देवी, मंजू देवी, किरण देवी, बिदु देवी ,चंदा देवी, लाखों देवी, जूली देवी ,विद्या देवी, पूनम देवी सहित अन्य संयोजिका उपस्थित थीं।

पोडै़याहाट: मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संयोजिका तथा रसोइया की प्रखंड स्तरीय रिफ्रेशर ट्रेनिग गुरुवार को पोड़ैयाहाट के मध्य विद्यालय बालक में दी गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप मांझी ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना में गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में नहीं होनी चाहिए। बच्चों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन देना है जिसमें पौष्टिक आहार हो।

chat bot
आपका साथी