नीमाकला के विस्थापितों की समस्या बरकरार

गोड्डा विस्थापन की समस्या को लेकर ललमटिया के नीमाकला ग्रामीणों की बैठक सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:34 PM (IST)
नीमाकला के विस्थापितों की समस्या बरकरार
नीमाकला के विस्थापितों की समस्या बरकरार

संवाद सहयोगी, गोड्डा : विस्थापन की समस्या को लेकर ललमटिया के नीमाकला ग्रामीणों की बैठक संताल परगना विकास मोर्चा के अध्यक्ष जवाहरलाल यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा और निदान कराने की दिशा में पहल करने की मांग की। राजमहल परियोजना की गोद में अवस्थित नीमा गांव के लोग आज भी सुविधा से महरूम हैं। ललमटिया के विस्थापित गांव नीमा कला के लोगों को आजतक विस्थापन का लाभ नहीं मिला है। इस गांव में आजतक किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में ईसीएल प्रबंधन नाकाम रही है। यहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। यहां सबसे बड़ी समस्या विस्थापन की है। बरसों से उस गांव के 40 से 50 घर विस्थापित के लिए परेशान हैं। कई बार ईसीएल प्रबंधन से भी विस्थापन के लिए गुहार लगा चुके हैं। पर आज तक प्रबंधन ने नीमा गांव के लोगों की सुधि नहीं रही है। इस दौरान जवाहर लाल यादव उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि ईसीएल प्रबंधन से मिलकर समस्याओं का समाधान करने का भरपूर कोशिश करेंगे। बैठक में ग्रामीणों के अलावा जिला संताल परगना संघर्ष मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, ग्रामीण लक्ष्मण सिंह, दिवाकर सिंह, विकास सिंह, प्रमोद सिंह ,राकेश सिंह, सुगिया देवी, प्रमिला देवी, रजिया देवी, उषा देवी, प्रेमलता देवी, प्रभा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी