बारिश में गिरा आशियाना, प्रशासन से मदद की मांग

संस गोड्डा सदर प्रखंड अंतर्गत सिमरडा गांव में पात्रता रखने के बाद भी पीड़ित परिवार को योज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:50 PM (IST)
बारिश में गिरा आशियाना, प्रशासन से मदद की मांग
बारिश में गिरा आशियाना, प्रशासन से मदद की मांग

संस, गोड्डा: सदर प्रखंड अंतर्गत सिमरडा गांव में पात्रता रखने के बाद भी पीड़ित परिवार को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इधर हाल के दिनों में हुई वर्षा के बाद दुलारी देवी का कच्चा घर वर्षा में ढह गया था। समाजसेवी सुभाषचंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक मदद की है। इस बाबत सुभाष यादव ने कहा कि दुलारी देवी के पति जर्मन राय का कुछ समय पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे है। कहा कि दुलारी देवी मकान का पेंशन का पात्रता रखती है। जिन्हें अबतक नहीं मिल पाया है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार की सहायता के लिए यथा संभव करनी चाहिए ताकि उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिल सके। वहीं दूसरी ओर सदर प्रखंड के ही सैदापुर पंचायत अंतर्गत बढ़ौना गांव में निरंजन गोढ़ाइत का कच्चा मकान भी वर्षा के पानी में गिर गया है। इन्हें अबतक पक्का नहीं मिल पाया है। इस बाबत रतन गोढ़ाइत के पूत्र निरंजन गोढ़ाइत ने कहा कि उनके तीन बच्चे है व मां पिता के साथ रह रहे हैं मकान गिरने के बाद काफी परेशानी हो रही है। किसी तरह का कोई मदद नहीं मिल पा रहा है निरंजन ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी