कांग्रेस के जन-जागरण अभियान का दिख रहा असर : ठाकुर

गोड्डा आम जनता के समक्ष अभी सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई के सवाल पर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:30 PM (IST)
कांग्रेस के जन-जागरण अभियान का दिख रहा असर : ठाकुर
कांग्रेस के जन-जागरण अभियान का दिख रहा असर : ठाकुर

जागरण टीम, गोड्डा : आम जनता के समक्ष अभी सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। महंगाई के सवाल पर केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। कांग्रेस पंचायत स्तर पर जनता को जगाने के लिए महंगाई के सवाल पर जनजागरण अभियान चला रही है। इसका असर भी दिखने लगा है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कही। वे शनिवार की शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, बंधु तिर्की, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव और महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के साथ प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चलाए गए आंदोलन और कार्यक्रम को अब भाजपा अपना रही है। भाजपा भी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन चलाया। ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण दिलाने की मांग अपनी की सरकार से कांग्रेस ने की। अब यह सब भाजपा कर रही है। कहा कि कांग्रेस आलाकमान का स्पष्ट निर्देश है कि कांग्रेसजन कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आम नागरिक को जागृत करें। कहा कि बीते 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान जहां केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं प्रदेश की हेमंत सरकार की तारीफ कर गठबंधन की राजनीति को साधने का भी काम किया। कहा कि पत्रकार बीमा योजना को राज्य में लागू किया गया है। अंगिका को क्षेत्रीय भाषा के रूप में अंगीकृत करने के प्रति हम बचनबद्ध हैं। जनता की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। कहा कि पंचायत चुनाव शीघ्र ही कराया जाएगा। इसके पूर्व कोरोना काल के भय से लोग त्रस्त थे लेकिन अब कोरोना के मामले नगण्य हैं। ऐसे में अब पंचायत चुनाव कराने में कोई परेशानी नहीं है। सरकार इसकी तैयारी कर रही है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोड्डा पहुंचे राजेश ठाकुर ने जिले के पोड़ैयाहाट और महागामा में जनजागरण रैली को भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, नप उपाध्यक्ष बेणु चौबे, कुंदन ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माताओं के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी