मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटा अनुमंडल प्रशासन

महागामा महागामा अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:54 PM (IST)
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटा अनुमंडल प्रशासन
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटा अनुमंडल प्रशासन

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव की अध्यक्षता में सोमवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की बूथ वार समीक्षा की गई। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के तहत महागामा विधान सभा अन्तर्गत कार्यरत सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर एसडीओ ने अबतक प्राप्त प्रपत्रों की समीक्षा की। कहा कि प्राप्त प्रपत्रों के विरुद्ध प्रविष्टि के बारे में बीपीएल और सुपरवाइजर को पूरी गंभीरता बरतनी होगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा जिस मतदान केंद्र में अभी भी प्रपत्रों से कम प्रविष्टि की गई है, उसे अपडेट करना है। किसी भी परिस्थिति में नए मतदाताओं के नाम नहीं छूटने चाहिए। मतदान केंद्रों के बीएलओ व पर्यवेक्षक को दो दिनों के अंदर उसे पूर्ण करने अनुमंडल कार्यालय में रिपोर्ट देनी है। कहा कि जिस मतदान केंद्र में प्रपत्र-7 की प्रविष्टि कम है, वहां के बीएलओ के साथ अलग से बैठक कर प्रपत्रों की प्रविष्टि के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक अपनी तैयारी रखें। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, मेहरमा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आलोक झा, ठाकुरगंगटी सह महागामा, संजय कुमार सिंह प्रधान सहायक, प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर सहित सभी बीएलओ व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी