योग प्रतियोगिता में बच्चों ने दी दमदार प्रस्तुति

जासं गोड्डा अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला योग संघ की ओर से एक दिवसीय योग प्रतियोगिता का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:38 PM (IST)
योग प्रतियोगिता में बच्चों ने दी दमदार प्रस्तुति
योग प्रतियोगिता में बच्चों ने दी दमदार प्रस्तुति

जासं, गोड्डा: अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला योग संघ की ओर से एक दिवसीय योग प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय गांधी नगर गोढ़ी में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 25 बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में बांटी गई थी। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र गांधी, कोषाध्यक्ष विकास कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी एवं योग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुश्ती संघ के सचिव सुरजीत झा एवं संघ के सभी सदस्यों ने दीप जला कर किया। इस प्रतियोगिता में 8 से 10 वर्ष आयु के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर चिराग, दूसरे स्थान कृष कुमार व तीसरा स्लोक कुमार रहे। जबकि बालिका वर्ग के 8 से 10 आयु वर्ग में आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में प्रथम विधि कुमारी, द्वितीय नीलम किस्कू व तृतीय स्थान तनु कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोनू कुमार, दूसरा देवाशीष कुमार और तीसरा स्थान अमन पटेल ने प्राप्त किया।

सभी को वहीं जिला खेल पदाधिकारी एवं योग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में दो मुख्य पुरस्कार थे जिसमें द्वितीय पुरस्कार टेकरीवाल को, वही तृतीय पुरस्कार हिमांशु राज को दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में खेल पदाधिकारी योग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गांधी, सचिव गुंजन कुमार झा, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सदस्य अजय कुमार उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा थीं।

chat bot
आपका साथी