नक्सल प्रभावित इलाके का एसपी ने किया निरीक्षण

फोटो - 39 जासं गोड्डा पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने शुक्रवार को जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड सुंदरपहाड़ी के सुसनी और डमरू पिकेट का निरीक्षण किया। नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए रणनीति बनाते हुए एसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने देवडांड़ थाना का भी निरीक्षण किया। थाना में रिकॉर्ड के संधारण के लिए तैयार पंजी का भी एसपी ने अवलोकन किया। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर विधि व्यवस्था को सु²ढ़ बनाते हुए अपराध पर रोक लगाने का निर्देश थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 07:41 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:16 AM (IST)
नक्सल प्रभावित इलाके का एसपी ने किया निरीक्षण
नक्सल प्रभावित इलाके का एसपी ने किया निरीक्षण

फोटो - 39

जासं, गोड्डा : पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने शुक्रवार को जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड सुंदरपहाड़ी के सुसनी और डमरू पिकेट का निरीक्षण किया। नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए रणनीति बनाते हुए एसपी ने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने देवडांड़ थाना का भी निरीक्षण किया। थाना में रिकॉर्ड के संधारण के लिए तैयार पंजी का भी एसपी ने अवलोकन किया। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर विधि व्यवस्था को सु²ढ़ बनाते हुए अपराध पर रोक लगाने का निर्देश थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को दिया।

chat bot
आपका साथी