सड़क पर मटरगश्ती की तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता गोड्डा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा है कि जिले में लॉकडाउन के अनुपालन में पुलिस लगातार 12 दिनों तक गांधीगिरी की है लेकिन इसका लोगों के दिलों दिमाग पर असर नहीं हो रहा है। अब सख्त कार्रवाई होगी तो कानून का डर लोगों में होगा। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन को मजाक का विषय समझ रहे हैं। उन्हें इसका अहसास नहीं है कि जाने अनजाने वे देश का कितना बड़ा नुकसान करने जा रहे हैं। जिले में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन का निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 04:43 PM (IST)
सड़क पर मटरगश्ती की तो जाएंगे जेल
सड़क पर मटरगश्ती की तो जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, गोड्डा : पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा है कि जिले में लॉकडाउन के अनुपालन में पुलिस लगातार 12 दिनों तक गांधीगिरी की है, लेकिन इसका लोगों के दिलों दिमाग पर असर नहीं हो रहा है। अब सख्त कार्रवाई होगी तो कानून का डर लोगों में होगा। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन को मजाक का विषय समझ रहे हैं। उन्हें इसका अहसास नहीं है कि जाने अनजाने वे देश का कितना बड़ा नुकसान करने जा रहे हैं। जिले में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन का निर्देश दिया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा और महागामा क्रमश: अरविद कुमार सिंह और डॉ. वीरेंद्र चौधरी को एसपी वर्णवाल ने निर्देश दिया है कि वे अपने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में सायंकाल के समय आम जनता के मूवमेंट पर नजर रखें। अनावश्यक जो लोग सड़क पर गप्पे हांकने के लिए निकलते हैं उन्हें सीधे हाजत में बंद करें और कानूनी कार्रवाई करें। लॉकडाउन का उल्लंघन पर अब तक आम जनता पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। बीते खटनई बोर्डर में 39 मजदूरों को लाने वाले ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन के कोई मामले सामने नहीं आए हैं। एसपी वर्णवाल ने कहा कि हर थाना क्षेत्र से लोगों से ऐसी शिकायतें मिल रही है। कुछ वीडियो भी प्राप्त हुए हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग सायं काल के समय घूमने-फिरने और अपने दोस्तों से मिलने सहित चाय,पान के लिए चौक-चौराहों पर भीड़ लगा रहे हैं। यह अक्षम है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस भारत सहित पूरे विश्व में महामारी का रूप लेता जा रहा है। भारत में भी रोजाना इसके सैकड़ों मरीज सामने आ रहे है। लॉकडाउन में अब केवल 9-10 दिन ही शेष बचा है। इसी बीच रविवार को झारखंड में कोरोना का तीसरा मरीज भी सामने आया है जो बोकारो जिले से है। ऐसी परिस्थिति में अब लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने हेतु प्रति दिन 4:30 बजे अपराह्न से संध्या 7 बजे तक पुलिस जगह जगह फ्लैगमार्च करेगी। अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो को थाना में लाकर बैठाया जाएगा तथा उसे बॉण्ड भरवाने के उपरांत ही उन्हें छोड़ा जाएगा। यदि पुन: वही व्यक्ति फिर से घूमते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर धारा-188 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी