बाल विकास विद्यालय में जल्द शुरू होगा स्मार्ट क्लास

गोड्डा बाल विकास विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को विद्यालय परिसर म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:26 PM (IST)
बाल विकास विद्यालय में जल्द शुरू होगा स्मार्ट क्लास
बाल विकास विद्यालय में जल्द शुरू होगा स्मार्ट क्लास

जागरण संवाददाता, गोड्डा : बाल विकास विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ ऋतुराज ने की। बैठक में विद्यालय के विकास से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें प्रमुख रूप से विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू करने का निर्णय लिया गया। चर्चा के उपरांत प्रधानाध्यापक पंकज कुमार व सचिव अरविंद कुमार को एसडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया। राज्य सरकार द्वारा नौंवी से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए विद्यालय खोलने के निर्देश जारी करने की सराहना की गई। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विद्यालय की 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। एसडीओ 10वीं में स्कूल के सभी(100 फीसद) बच्चों के उत्तीर्ण होने पर स्कूल प्रबंधन की सराहना की। विशाल कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने प्रथम श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। स्कूल में पढ़ाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक पाठ्य सामग्री को बढ़ाया जाएगा। जल्द ही स्कूल मं स्मार्ट क्लास भी शुरु किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष डा कयूम अंसारी, सदस्य बिदेश्वरी प्रसाद, प्रिती राज, चंद्रशेखर प्रसाद, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि अरविद कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी