लाटरी से केंद्रीय विद्यालय में नामांकन को बच्चों का चयन

जासं गोड्डा केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में आनलाइन माध्यम से लाटरी कमेटी के सदस्य प्राचार्य आदि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:34 PM (IST)
लाटरी से केंद्रीय विद्यालय में नामांकन को बच्चों का चयन
लाटरी से केंद्रीय विद्यालय में नामांकन को बच्चों का चयन

जासं, गोड्डा: केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में आनलाइन माध्यम से लाटरी कमेटी के सदस्य, प्राचार्य आदि की उपस्थिति में बुधवार को कक्षा एक में दाखिला के लिए बच्चों का चयन किया गया। इसमें विद्यालय के प्राचार्य एलडीएस यादव, कमेटी के सदस्य राज कुमार राजेश, अमित शर्मा, प्रीति कुमारी सोरेन, मिथिलेश कुमार आदि की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में आनलाइन लाटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

ज्ञात हो कि शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा-एक में दाखिला हेतु गोड्डा जिले में कुल 261 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें रिक्त सीटों के आधार पर कुल 80 विद्यार्थियों का कक्षा-एक में चयन किया जाना है। कैटेगरी वाइज आनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इनमें आरटीई सीट में 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सर्विस कैटेगरी-एक में दस विद्यार्थियों का चयन किया गया एवं केटेगरी-दो में 8 विद्यार्थियों का चयन किया गया। शेष 223 विद्यार्थियों का चयन प्रतीक्षा सूची के आधार पर तय किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी