जामबाद के किसानों में बीज वितरण

प्रखंड के जामबाद गांव में बुधवार को में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत शत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:05 PM (IST)
जामबाद के किसानों में बीज वितरण
जामबाद के किसानों में बीज वितरण

पोड़ैयाहाट प्रखंड के जामबाद गांव में बुधवार को में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मूंगफली बीज का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी यादव की उपस्थिति में किया गया। वरीय पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज के निदेशानुसार संकुल का चयन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित कृषकों को बीज उपलब्ध कराया गया। वितरण कार्यक्रम में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित कृषकों को तकनीकी जानकारी दी गई एवं आधुनिक तकनीक से खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपने आसपास के किसानों को भी आधुनिक खेती हेतु प्रेरित करें ताकि तेलहन फसल उत्पादन में आशातीत वृद्धि हो सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी पोड़ैयाहाट द्वारा बताया गया कि सभी किसान अपने अपने खेतों तेलहन का फसल लगाएं एवं लगाए गए फसलों का दो माह के बाद निरीक्षण भी किया जाएगा। पोड़ैयाहाट प्रखंड में खरीफ प्रत्यक्षण हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मक्का 2 क्वीं, अरहर 2.4 क्वीं0, मूंगफली, 6 क्वीं0 एवं धान बीज का 4.8 क्वीं0 का वितरण किया जा रहा है।मौके पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रतिनिधि बोल बम मंडल, प्रगतिशील कृषक गंगाधर मंडल, मनोज हांसदा, सज्जाद अंसारी, होपना मुर्मू, पवन कुमार मंडल, चैतन्य मरांडी, बबीता देवी, माला देवी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी