भारतीकित्ता में मनी कबीर की जयंती

जासं गोड्डा सदर प्रखंड के भारतीकित्ता गांव में बृजेश कुमार पूर्वे के आवास पर भक्ति काल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:39 PM (IST)
भारतीकित्ता में मनी कबीर की जयंती
भारतीकित्ता में मनी कबीर की जयंती

जासं, गोड्डा : सदर प्रखंड के भारतीकित्ता गांव में बृजेश कुमार पूर्वे के आवास पर भक्ति काल के निर्गुण उपासक महान संत कबीर साहब की जयंती गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने कबीर साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में मुख्य अतिथि सत्संग प्रचारक ओम प्रकाश मंडल ने कबीर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कबीर महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक और निर्गुण भक्ति धारा के संत थे। उन्होंने हिदू-मुसलमान दोनों को उपदेश दिया। ईश्वर की सर्व व्यापकता के बारे में हिदुओं को कहा कि पत्थर पूजे हरि मिले तो मैं पूजूं पहाड़, उससे तो चक्की भली पीस खाए संसार। वहीं मुसलमानों से कहा कि कंकड़ पत्थर जोड़ के मस्जिद लियो चुनाय, ते चढ़ी मूला बांग दे, क्या बहरा हुआ खुदाय? इस तरह कबीर साहब ने प्रभु का आत्म साक्षात्कार कर समाज में सत्य धर्म की स्थापना की। वे कहते हैं सच्चे सद्गुरु की शरण में जाकर उनसे सद्बुद्धि लेकर हमें ज्ञान योग से ईश्वर भक्ति कर अपना परम कल्याण करना चाहिए। मौके पर जगदीश पूर्वे, अशोक पूर्वे, आशीष कुमार सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी