मुखिया ने कोरोनारोधी वैक्सीन ले की अभियान की शुरुआत

संवाद सूत्र मेहरमा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को ले सरकार द्वारा वैक्सीन की व्यवस्था की गई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 06:10 PM (IST)
मुखिया ने कोरोनारोधी वैक्सीन ले की अभियान की शुरुआत
मुखिया ने कोरोनारोधी वैक्सीन ले की अभियान की शुरुआत

संवाद सूत्र, मेहरमा : कोरोना संक्रमण से सुरक्षा को ले सरकार द्वारा वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। जो पूरी तरह जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होगा। वैक्सीन लेने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। ना ही किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता है। उक्त बातें छोटा बड़ा मानगढ़ पंचायत के मुखिया बीवी शबाना एवं मुखिया पति मोहम्मद औरंगजेब ने दर्जनों घर घूम-घूम कर आज शनिवार को लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि इसके पूर्व चार अप्रैल को सरकार द्वारा लगाए गए शिविर में मुखिया बीवी शबाना वैक्सीन का पहला डोज लिया। साथ ही सेंटर पर उपस्थित 108 व्यक्तियों ने शिविर में आकर टीका लगवाया। परंतु अभी भी कुछ व्यक्ति अभी भी घर में दुबके हुए हैं। जिन्हें प्रेरित व जागरूक करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। लगातार गांव में घूम घूमकर लोगों को अंदर फैले भ्रम को दूर वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करता रहेगा। तभी हम, हमारा परिवार, हमारा समाज, संक्रमण से जंग जीत पाएगा। आगे उन्होंने बताया कि इसके पूर्व शुक्रवार को हुए वैक्सीन सेंटर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह एवं अंचलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा कड़ी धूप में दर्जनों घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक कर प्रेरित किया गया।

------------------------------ - - - - - - - - - - - - - - - - --- - - - - - - - - - - -- - - - - - - - - - - - - - - -- - - - - - - -

chat bot
आपका साथी