प्रदेश सचिव बनने पर इकराम को दी बधाई

संवाद सूत्र महागामा (गोड्डा) मोहम्मद इकराम अंसारी को पुन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:44 PM (IST)
प्रदेश सचिव बनने पर इकराम को दी बधाई
प्रदेश सचिव बनने पर इकराम को दी बधाई

संवाद सूत्र, महागामा (गोड्डा): मोहम्मद इकराम अंसारी को पुन: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव मनोनित किये जाने पर महागामा कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने बुके भेंट करते हुए सम्मानित किया। इकराम अंसारी ने राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी व प्रदेश चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने मेरे कार्य को देखते हुए मुझपर भरोसा किया है और जो दायित्व मिला उसे ईमानदारी निभाएंगे। बधाई देने वालों में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश झा, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, मो. नावेद, मो. नुरनबी, जहीर अंसारी, महागामा विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक, मुख्तार अंसारी, कृष कुमार, मो. नदीम, मो.असलम, जितेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी