चलने लायक नहीं बोआरीजोर जानेवाली सड़क

बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली पीडब्लूडी की बोआरीजोर ललमटिया माग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:31 PM (IST)
चलने लायक नहीं बोआरीजोर जानेवाली सड़क
चलने लायक नहीं बोआरीजोर जानेवाली सड़क

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली पीडब्लूडी की बोआरीजोर ललमटिया मार्ग जारी बरसात की वजह से नाले में तब्दील हो चुकी है। तकरीबन 15 किलोमीटर तक यह सड़क कहने को तो कोलतार से बनी है, लेकिन यह अब मिट्टी मोरंग का दिखने लगा है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों में जल जमाव की समस्या से इस पथ में पैदल चलने में राहगीरों को परेशानी होती है। रोजमर्रा की सफर करने वाले वाहन चालकों को भी इस मार्ग से होकर गुजरने पर मशक्कत करनी पड़ती है। ज्ञात हो कि इस मार्ग की मरम्मती का जिम्मा ईसीएल और पीडब्ल्यूडी के पास है। सड़क का चौड़ीकरण व निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। निर्माण के साथ ही यह सड़क टूटने लगी थी। इसके बाद कई बार इसमें मरम्मती का मुलम्मा चढ़ाया गया। लेकिन हालात जस की तस है। जानकर बताते हैं कि निर्माण में राशि की बंदरबांट और ओवरलोड वाहनों का परिचालन सड़क की दुर्दशा बिगाड़ने के जिम्मेदार है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने के लिए बोआरीजोर घोड़ीचक मार्ग से जाना पड़ता है। दस किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। ग्रामीण मनोज कुमार, संजीव मुर्मू, संजय मुर्मू, संजय सोरेन, चंदन कुमार ने सड़क का निर्माण करने की मांग जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की है।

chat bot
आपका साथी