दो दिनों में होगा 200 क्विटल धान बीज का वितरण : संयुक्त निदेशक

जागरण संवाददाता गोड्डा जिले में खरीफ मौसम में समय पर सरकार की ओर से अनुदानित दर पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:32 PM (IST)
दो दिनों में होगा 200 क्विटल धान बीज का वितरण : संयुक्त निदेशक
दो दिनों में होगा 200 क्विटल धान बीज का वितरण : संयुक्त निदेशक

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिले में खरीफ मौसम में समय पर सरकार की ओर से अनुदानित दर पर किसानों को धान का बीच इस बार मुहैया कराया गया है। इसका लाभ निश्चित रूप से किसानों को मिला है। जिले में करीब 2900 क्विटल धान के बीज मुहैया कराए गए हैं। इनमें से 2700 क्विटल बीज का वितरण विभिन्न पैक्सों और लैंप्स के माध्यम से अब तक कराया गया है लेकिन बचे हुए 200 क्विटल बीज भी अगले दो दिनों के अंदर वितरण किया जाना है। उक्त बातें संताल परगना के संयुक्त कृषि निदेशक अजय कुमार सिंह ने कही। वे मंगलवार को जिला के दौरे पर आए थे। जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे विभिन्न प्रखंडों के पैक्सों का भी दौरा किया।

संयुक्त कृषि निदेशक सिंह ने इस दौरान पथरगामा फैक्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश पैक्स अध्यक्ष को दिया। कहा कि किसानों को सही समय पर बीज मिले, इसके लिए विभाग ने इसबार काफी सक्रियता दिखाई और किसानों ने धान बीज पाकर प्रशंसा भी जाहिर की। इधर जिला कृषि पदाधिकारी रमेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि विभाग की ओर से दो किस्म के धान के बीज पैक्सों को मुहैया कराए गए थे। इनमें से एक 25 किग्रा के पैकेज में तो दूसरा 15 किग्रा के पैकेज में हाइब्रिड धान के बीज थे। सामान्य धान बीज की कीमत 17.75 रुपये प्रति किग्रा और हाइब्रिड धान के बीज की कीमत 95 रुपये प्रति किग्रा है। अब तक करीब 2700 क्विंटल धान के बीज किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरित कर दिया गया है। वहीं निर्देशानुसार अगले दो दिनों में शेष बचे 200 क्विटल धान के बीज का वितरण कर दिया जाएगा।

मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार भगत ने बताया कि यहां कुल 434 किसानों के बीच 1035 बैग धान के बीज का वितरण किया गया है। सभी किसानों को टोकन सिस्टम से बीज वितरण किया गया है। निरीक्षण में जिला कृषि पदाधिकारी रमेश चंद्र सिन्हा, बीटीएम पवन कुमार कापरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी