रमेश बने महागामा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तो नारायण बने सचिव

अनुमंडल बार एसोसिएशन महागामा का आम चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार मुर्मू व सचिव के पद पर नारायण पासवान उपाध्यक्ष के पद पर सुभाष चंद्र चौधरी को निर्वाचित किया गया। मोहम्मद शाहुद अली को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। 2020-2022 सत्र के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में वंदे कुमार सिंह को शपथ पत्र संयोजक के पद पर निर्विरोध चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 07:20 PM (IST)
रमेश बने महागामा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तो नारायण बने सचिव
रमेश बने महागामा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तो नारायण बने सचिव

संवाद सूत्र, महागामा : अनुमंडल बार एसोसिएशन महागामा का आम चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार मुर्मू व सचिव के पद पर नारायण पासवान , उपाध्यक्ष के पद पर सुभाष चंद्र चौधरी को निर्वाचित किया गया। मोहम्मद शाहुद अली को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। 2020-2022 सत्र के लिए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव में वंदे कुमार सिंह को शपथ पत्र संयोजक के पद पर निर्विरोध चुना गया। अवध बिहारी झा को प्रशासनिक सचिव के पद पर विजय घोषित किया गया। इस प्रकार कुल छह पदों पर निर्वाचन हुआ। जिसमें दो पदाधिकारी निर्विरोध जीते व उपरोक्त चार पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से हुआ। 28 जनवरी को जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। जबकि जीते हुए पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र गोड्डा से पहुंचे अधिवक्ता सह स्टेट बार काउंसिल रांची के सदस्य पर्यवेक्षक धर्मेंद्र नारायण के हाथों दिया गया। अधिवक्ता धर्मेंद्र नारायण पर्यवेक्षक के रुप में स्टेट बार काउंसिल द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए थे। सारी प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश चौबे व सहायक निर्वाचन आयुक्त परमानंद प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई। महागामा अनुमंडल के लिए पहली दफा बार एसोसिएशन का चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने बढ़ चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया। मतदान में कुल 23 पंजीकृत अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

बता दें कि गत सप्ताह ही डीसी भोर सिंह यादव ने महागामा में अनुमंडल कोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद यहां नए सिरे से बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

chat bot
आपका साथी