कसबा में अखंड रामायण पाठ संपन्न

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के कसबा ग्राम पंचायत स्थित बजरंगबली प्रांगण में बुधवार को अखंड रामायण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:00 PM (IST)
कसबा में अखंड रामायण पाठ संपन्न
कसबा में अखंड रामायण पाठ संपन्न

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र के कसबा ग्राम पंचायत स्थित बजरंगबली प्रांगण में बुधवार को अखंड रामायण पाठ की अंतिम पूर्णाहुति, आरती, वंदना एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान दर्जनों युवकों ने आज सुबह से ही फलहार पर रहकर पूरे नेम, निष्ठा के साथ रामायण पाठ का पूर्णाहुति किया गया। मालूम हो कि अयोध्या की पवित्र नगरी में रामलला के मंदिर भूमि पूजन 5 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को ले युवक संघ द्वारा बजरंगबली प्रांगण में संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन कराया गया था। कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोग खुशी से झूमते हुए जय श्री राम एवं बजरंगबली की जयकारा करते दिखें। लोगों के बीच एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी रविद्र कुमार मिश्र के अलावे शंभू नाथ मिश्र, आनंद कुमार मिश्र, मनोज कुमार, झब्बी मिश्र, मोहित कुमार, जयप्रकाश ठाकुर, हेमंत कुमार झा, उत्तम कुमार वंदन कुमार मिश्र सहित दर्जनों युवक ने अहम भूमिका निभायी।

chat bot
आपका साथी