लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी मेहरमा आगामी लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी प्रखंड में जोरों पर है। गुरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM (IST)
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी, मेहरमा : आगामी लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी प्रखंड में जोरों पर है। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव ने बीएलओ व विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मतदाता सूची संबंधी त्रुटि के निराकरण पर विशेष बल दिया गया। 23 एवं 24 अप्रैल को विशेष मतदाता शिविर की सफलता पर चर्चा की गई।

बीडीओ ने बताया कि यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं नहीं है तो वैसे लोग 23 एवं 24 फरवरी को अपने अपने गांव के मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर में पहुंचेंगे जहां संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ द्वारा अंतिम मतदाता सूची पढ़कर सुनाया जाएगा। जिनका नाम मतदाता सूची में नही है उनका नाम जोड़ा जाएगा। बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं है और उसके पास पहचान पत्र है तो भी उसका नाम जोड़ना है। नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7, सुधार करने के लिए प्रपत्र 8, एक ही विधानसभा में नाम स्थानांतरण के लिए प्रपत्र 8 (क) भरना है। इस दौरान राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को वीवीपैट व ईवीएम मशीन की जानकारी दी गई। बताया कि प्रखंड में कुल 122 मतदान केंद्र था जो बढ़कर 145 हो गया है।

इस दौरान विशेष शिविर की सफलता के लिए बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही संबंधित क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष बल दिया गया। सीओ खगेन महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन, संतोष ¨सह, कांग्रेस के नंदू राम, शशांक शेखर सिन्हा, झामुमो के शत्रुघ्न ¨सह, जेवीएम के मनोज ¨सह सहित सभी बीएलओ व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी