हनवारा-नायनगर सड़क का खस्ता हाल

हनवारा लगातार हो रही बारिश से हनवारा-नायनगर सड़क का हाल खस्ता है। स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:39 PM (IST)
हनवारा-नायनगर सड़क का खस्ता हाल
हनवारा-नायनगर सड़क का खस्ता हाल

संवाद सहयोगी, हनवारा : लगातार हो रही बारिश से हनवारा-नायनगर सड़क का हाल खस्ता है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। मंगलवार को इस सड़क पर तीन-तीन वाहन एक बार में फंस गए। घंटों जाम लगा रहा। बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से वाहनों को निकाला जा सका। यह आज ही नहीं करीब हर दिन इसी समस्या से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। वाहन फंसते हैं घंटों जाम लगा रहता है। ग्रामीण फैयाज, अबूबकर, अभय कुमार, अनंत कुमार, शरीफ आलम, नजाम आदि ने बताया कि जर्जर सड़क पर अब तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क की मरम्मती को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। वरना किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। स्थानीय प्रशासन के पहल पर हनवारा में सड़क पर बने गड्ढों में पत्थर देकर भरा गया है। लेकिन दो दिन के बाद स्थिति जस की तस बनकर रह गई। बताते चलें कि बारिश के कारण हनवारा से नयानगर चौक तक एनएच पर दर्जनों खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में दो-तीन फीट पानी जमा होने से गड्ढे में वाहन जाकर फंस रहे हैं वहीं गड्ढे में यात्री गिरने से घायल भी हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी