उरकुसिया चेकनाका पर दर्जनों वाहनों की हुई जांच

पथरगामा आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर पथरगामा के उरकुसिया चेकनाका पर शुक्रवार को पथर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 06:46 PM (IST)
उरकुसिया चेकनाका पर दर्जनों वाहनों की हुई जांच
उरकुसिया चेकनाका पर दर्जनों वाहनों की हुई जांच

पथरगामा : आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर पथरगामा के उरकुसिया चेकनाका पर शुक्रवार को पथरगामा थाना के एएसआई मंतोष चौधरी की अगुवाई में सघन चेकिग अभियान चलाया गया। बता दें कि उरकुसिया चेकनाका बिहार और झारखंड सीमा पर है। यहां सघन चेकिग अभियान चलाकर पुलिस अंतर्राज्यीय अवैध बालू और शराब तस्करी के खिलाफ मुहिम चलाती रही है। चेकिग अभियान में दस मोटरसाइकिल एवं एक बोलेरो सहित तीन कार के कागजातों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी के कागजात सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटरसाइकिल चालक को बार्डर पार करने नहीं दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि उरकुसिया चेकनाका पर सघन चेकिग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शुक्रवार को वहां दर्जनों वाहनों की जांच की गई। पुलिस पदाधिकारी को मास्क एवं हेलमेट जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। बिना मास्क के देखे जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना हेलमेट और मास्क के कोई भी वाहन चालक को बार्डर पास नहीं करने दिया जाए।

chat bot
आपका साथी