नाटकीय अंदाज से पुलिस ने किया किरण हत्याकांड में आरोपित देवर को गिरफ्तार

संवाद सूत्र मेहरमा बलबड्डा थाना क्षेत्र की आमोर पंचायत के नीमा गांव में भोपाल मंडल की नवि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:12 PM (IST)
नाटकीय अंदाज से पुलिस ने किया किरण हत्याकांड में आरोपित देवर को गिरफ्तार
नाटकीय अंदाज से पुलिस ने किया किरण हत्याकांड में आरोपित देवर को गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मेहरमा : बलबड्डा थाना क्षेत्र की आमोर पंचायत के नीमा गांव में भोपाल मंडल की नवविवाहिता पुत्री किरण कुमारी की हत्या के प्राथमिकी आरोपित देवर विकास कुमार उर्फ विकास कुमार मंडल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बलबड्डा थाना की पुलिस ने हत्यारोपित देवर को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार किया। वहीं हत्यारोपित पति गोपाल मंडल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हत्यारोपित गोपाल और विकास का घर ग्राम मैसामुंडा, थाना- कहलगांव, जिला- भागलपुर ( बिहार) है। गुरुवार की रात्रि पुलिस ने विकास को धर दबोचा। गिरफ्तार हत्यारोपित देवर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी दीप नारायण सिंह ने बताया कि बीते नौ अप्रैल को नीमा गांव के 19 वर्षीय किरण कुमारी के पिता भोपाल मंडल ने अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या के मामले में किरण के पति गोपाल मंडल, देवर विकास कुमार मंडल एवं सास-ससुर को नामजद अभियुक्त बनाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के मैसामुंडा गांव में आरोपित देवर को गिरफ्तार कर बलबड्डा थाना लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। किसी भी कीमत पर हत्यारोपितों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उक्त छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार वर्मा सहित सशस्त्र पुलिसकर्मी शामिल थे। मालूम हो कि नीमा गांव की किरण कुमारी पिता भोपाल मंडल की शादी बीते फरवरी माह 2021 को मैसामुंडा गांव के गोपाल मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति एवं पारिवारिक सदस्यों की ओर से दहेज में बाइक की मांग के लिए किरण को प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते नौ अप्रैल को जब किरण अपने मायके नीमा में थी तो पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी