फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

जासं गोड्डा गोड्डा के खेल जगत ने सोमवार को फ्लाइंग सिख के नाम से विश्व में मशहूर महान धा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:12 PM (IST)
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

जासं, गोड्डा: गोड्डा के खेल जगत ने सोमवार को फ्लाइंग सिख के नाम से विश्व में मशहूर महान धावक पद्मश्री मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार की उपस्थिति व नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कुश्ती संघ एवं हाकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, जिला टेनिस बाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह डोन बास्को स्कूल निदेशक अमित राय, बैडमिटन संघ के कोच सौरभ कुमार, प्रसिद्ध शटलर रानू राणा, कैरम क्वीन काव्य श्री, जिला कैरम संघ उपाध्यक्ष विपिन चंद्र दुबे व आशुतोष झा एवं संयुक्त सचिव सुभाष चन्द्र दास उपस्थित थे। सभी ने मिल्खा सिंह की याद में दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम का संचालन सुरजीत झा ने किया। इसके पूर्व अपने संबोधन में डीएसओ श्री कुमार ने मिल्खा सिंह के जीवन संघर्ष को रेखांकित करते हुए देश के लिए उनकी उपलब्धियों पर सिलसिलेवार ढंग से प्रकाश डाला। संचालक सुरजीत झा ने कहा कि मिल्खा सिंह जी ने साबित कर दिखाया कि इतिहास सिर्फ कलम से ही नहीं बल्कि कदम से भी लिखी जा सकती है। अमित राय ने मिल्खा सिंह के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि देश हमेशा उनको याद रखेगा और उनका ऋणी रहेगा।

chat bot
आपका साथी