सुखाड़ी मध्य विद्यालय में लगाए गए पौधे

संवाद सूत्र मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखाड़ी में दैि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:24 PM (IST)
सुखाड़ी मध्य विद्यालय में लगाए गए पौधे
सुखाड़ी मध्य विद्यालय में लगाए गए पौधे

संवाद सूत्र, मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुखाड़ी में दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन को सफल बनाने हेतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जावेद उस्मानी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम सहित अन्य शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद जावेद उस्मानी ने बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार के अलावा पूरे परिसर के कई हिस्सों में आधा दर्जन महोगनी एवं अशोक के पौधे लगाए गए। उक्त कार्य में विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के अलावा विद्यालय के अन्य शिक्षक सहित सदस्यों ने सहयोग किया। बताया कि दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत पौधारोपण अभियान एक सराहनीय कार्य है, इसे सभी को अनुकरण करना चाहिए एवं पौधारोपण कर आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभी शुरूआती दौर है, आगे भी अच्छे किस्म के पौधे परिसर के अंदर लगाने का भरपूर प्रयास रहेगा, साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को अपने घर के आस-पास खाली जगहों में फलदार एवं अच्छे किस्म के पौधारोपण करने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि वे अपने स्तर से भी इस अभियान को बढ़ाने में लगे हुए हैं। अपने घर के आसपास भी अच्छे किस्म के पौधे लगा रहा हूं। साथ ही ग्रामीणों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों में शीला कुमारी, पारा शिक्षक मोहम्मद अकरम, मोहम्मद सलीम, वरुण कुमार, सरवन कुमार साह के अलावे विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी