आक्सीजन बरकरार रखने को पौधारोपण का संकल्प

संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे ऑक्सीजन अभियान के तहत ठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:48 PM (IST)
आक्सीजन बरकरार रखने को पौधारोपण का संकल्प
आक्सीजन बरकरार रखने को पौधारोपण का संकल्प

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी: दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे ऑक्सीजन अभियान के तहत ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में बीते 5 जून से ही लगातार प्रतिदिन ग्रामीणों , सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवा युवतियों, महिलाओं ने आक्सीजन देने वाला पौधे लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र की खोरखोदिया पंचायत अंतर्गत पकसो गांव में सामाजिक कार्यकर्ता कैरव झा, गोपाल यादव, भवेश यादव आदि ने मिलकर नींबू, पपीता व अन्य प्रकार का पौधरोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पौधरोपण का कार्य जारी रहेगा। अभी और अधिक पौधरोपण किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि एक दिन के बाद दूसरे दिन निश्चित रूप से पौधरोपण किया जाएगा। बताया कि उन्होंने अपने सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने मिलकर फैसला लिया है कि इस बार अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना चाहिए। क्योंकि देश में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। आक्सीजन की कमी के कारण ही लाखों लोगों ने अभी हाल ही में कोरोना काल के कहर में दम तोड़ दिया था। वहीं लाखों लोग काफी जद्दोजहद करते हुए आक्सीजन के सहारे कोरोना वायरस नामक जानलेवा महामारी बीमारी से लड़कर किसी प्रकार अपनी जान बचा पाए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कहर से दम तोड़ने वालों कि आत्मा की शांति के लिए और देशवासियों की अच्छी कामना के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। उन लोगों ने यह भी कहा कि इस वर्ष ही नहीं आने वाले वर्ष में भी अधिक आक्सीजन देने वाला पौधरोपण करते रहेंगे और निरंतर पौधे की देखरेख भी करेंगे। बताया कि उन लोगों द्वारा दूसरे ग्रामीणों को भी पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि आक्सीजन बढ़ सके।

chat bot
आपका साथी