गोड्डा- बसंतराय पथ के दोहरीकरण जरूरी

संवाद सहयोगी गोड्डा जिला मुख्यालय से बसंतराय प्रखंड मुख्यालय व बिहार राज्य को जोड़ने वाली म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:19 PM (IST)
गोड्डा- बसंतराय पथ के दोहरीकरण जरूरी
गोड्डा- बसंतराय पथ के दोहरीकरण जरूरी

संवाद सहयोगी, गोड्डा : जिला मुख्यालय से बसंतराय प्रखंड मुख्यालय व बिहार राज्य को जोड़ने वाली मुख्य पथ पूरी तरह से जर्जर हो गई है। यह सड़क बहुत व्यस्ततम सड़़कों में से एक है। बिहार की ओर जाने वाली बड़े वाहन का दिन रात परिचालन होता रहता है। बावजूद सड़क का चौड़ीकरण आज तक नहीं हो पाया है। सिंगल सड़क होने व बगल में ठीक से मिट्टी नहीं भरने के कारण जगह-जगह साइड में गड्ढे भी हो गये हैं। इसके कारण रोज वाहन दुघर्टनाग्रस्त होते रहते हैं। बावजूद जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों को इसकी सुधि नहीं है। स्थानीय बनारसी रविदास, जयशंकर सिंह, निर्मल कुमार, बंसत टुडू, अभिषेक सिंह, बैकुंठ सिंह आदि ने बताया कि इस सड़क से सौ से अधिक गांवों के लोगों का रोज जिला मुख्यालय व प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर आवागमन होता है। दिन रात छोटी - बड़ी वाहनों का परिचालन होता रहता है। कई वर्षों से आश्वासन दिया जा रहा है कि यह सड़क फोर लेने बन जायेगा लेकिन अबतक दोहरीकरण का भी शुरुआत नहीं की गई है।ज्ञात हो कि इस सड़क का विस्तार कहलगांव तक कर दिया गया है। जो नया नगर के पास जाकर मिलती है वहीं चार - पांच जगह गेरुआ नदी में पुल भी बनकर तैयार है और आगावगम भी हो रहा है। जो झारखंड से बिहार के भागलपुर, बांका, अमरपुर सहित अन्य शहरों को जाती है। इसके लिए प्राइवेट बस भी चलती है लेकिन सड़क मरम्मत कराने की दिशा में जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के उदासीन रवैया से क्षेत्र की जनता में व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी