पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ठाकुरगंगटी दैनिक जागरण द्वारा लगातार चलाए जा रहे आक्सीजन अभियान के तहत स

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:11 PM (IST)
पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : दैनिक जागरण द्वारा लगातार चलाए जा रहे आक्सीजन अभियान के तहत सोमवार को मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बोरमा ग्राम निवासी आलोक कुमार पोद्दार उर्फ पप्पू पोद्दार ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने निजी पैतृक खेत में दो दर्जन आम का पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए आक्सीजन की मात्रा बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए दैनिक जागरण के अभियान में शामिल होकर बीते एक महीने से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। आलोक कुमार पोद्दार उर्फ पप्पू पोद्दार किसानी खेती के साथ-साथ मेहरमा प्रखंड कार्यालय चौक प्रफुलो राम हाट के निकट किराना की दुकानदारी भी चलाते हैं। बताया कि दैनिक जागरण के आक्सीजन अभियान से वे प्रभावित है। सावन के पावन महीने की प्रथम सोमवारी को दो दर्जन आम पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि आम का उन्नत किस्म का पौधा बिहार राज्य भागलपुर जिले के सबौर से खरीद कर लाया। पोद्दार ने बताया कि उनके पिता नारद प्रसाद पोद्दार विषहरी माता के पुजारी भी हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर में एक कमरे में सिर्फ विषारी मां की पूजा होती है। उनके घर के पास ही विषहरी मां का विशाल मंदिर भी है।

बताया कि अपने खेत में भी करीब एक सौ की संख्या में सागवान का भी पौधारोपण करेंगे। इस अभियान में पप्पू पोद्दार के अलावा उनके पिता नारद प्रसाद पोद्दार, भाई सुमन कुमार, पत्नी रेणु देवी, भाई की पत्नी रेशमा देवी, पुत्र विकास कुमार, हिमांशु कुमार, पुत्री नेहा कुमारी, भाई की पुत्री पीयू कुमारी, भांजा बिट्टू कुमार आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी