ओवर लोडेड गिट्टी लदे पांच ट्रक जब्त

संवाद सूत्र महागामा जिले में अवैध रूप से हो रही लघु खनिज संपदा की चोरी के खिलाफ लगातार अभिया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:09 PM (IST)
ओवर लोडेड गिट्टी लदे पांच ट्रक जब्त
ओवर लोडेड गिट्टी लदे पांच ट्रक जब्त

संवाद सूत्र, महागामा : जिले में अवैध रूप से हो रही लघु खनिज संपदा की चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसके साथ ही वाहनों के ओवर लोड के कारण हो रही दुर्घटना व राजस्व की हानि को देखते हुए पूर्व मंत्री सह बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व विधायक ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं के बीच हड़कंप व्याप्त है। विधायक ने अनुमंडल मुख्यालय महागामा के जियाजोरी सिदो-कान्हू चौक के समीप गुरुवार सुबह गिट्टी लदे पांच ट्रक को पकड़ कर महागामा पुलिस के हवाले किया।

सभी वाहनों में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक गिट्टी लोड था। वाहन चालकों के पास ओवरलोडेड गिट्टी का कोई कागजात उपलब्ध नहीं था। गाड़ी बरहरवा से गिट्टी लेकर बिहार जा रही थी। विधायक ने पूर्व में भी इस प्रकार से छापेमारी अभियान चलाकर करीब सैकड़ों ओवरलोडिग वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाने का कार्य किया था साथ ही सरकार को रेवेन्यू दिलाने में मदद की थी।विधायक ने कहा कि जब तक ओवरलोडिग वाहनों के परिचालन रुक नहीं जाती है तब तक छापेमारी अभियान चलता रहेगा।साथ ही कहा क्षमता से अधिक गिट्टी वाहन के परिचालन से एक तरफ सड़कें जर्जर हो रही है तो दूसरी तरफ किसान की जमीन बंजर हो रही है।ओवरलोडिग वाहनों के परिचालन से सरकार को रेवेन्यू की चोरी हो रही हैं।ऐसे मामले में जिला पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व भी विधायक ने ललमटिया-बोआरीजोर मेन रोड पर अवैध तरीके से पत्थरों का परिवहन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ मुहिम चलाई थी। विधायक का कहना है कि झारखंड से खनिज संपदा को लगातार लूटा जा रहा है और जिला प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है। उन्होंने डीसी भोर सिंह यादव को भी चुनौती देकर कहा कि उनके अधिकारी इस लूट में शामिल हैं। यहां ओवरलोडेड गाड़ियों और बिना चालान व परमिट वाली गाड़ियों को नजर अंदाज किया जाता है।

chat bot
आपका साथी