भोड़ा बराज के टूटे तटबंध की सुध लेने पहुंचे अफसर

ठाकुरगंगटी दैनिक जागरण में प्रमुखता से खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:20 PM (IST)
भोड़ा बराज के टूटे तटबंध की सुध लेने पहुंचे अफसर
भोड़ा बराज के टूटे तटबंध की सुध लेने पहुंचे अफसर

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : दैनिक जागरण में प्रमुखता से खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग के पदाधिकारी भोड़ा बराज के टूटे तटबंध की सुध लेने बुधवार को पहुंचे। कनीय अभियंता प्रकाश उरांव और राजदेव पासवान आदि ने बराज के जाम फाटकों की स्थिति का आकलन किया। फाटक के स्प्रिं, नट-बोल्ट, तार, बाल-बेरिग, पटरी, रबर आदि की ग्रिसिग और मोबिलिग कराई गई। बीते चार दिनों से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान-मजदूर भोड़ा बराज के टूटे पश्चिमी बांध पर श्रमदान से मरम्मत कराने में लगे हुए हैं। मिट्टी और पत्थर से क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत की जा रही है। अमरपुर पंचायत के मुखिया अशोक कुमार महतो इसकी अगुवाई कर रहे हैं।

कनीय अभियंता प्रकाश उरांव ने बताया कि बराज का तीन फाटक काफी दिनों से जाम है। अन्य कलपुर्जे भी खराब हो गए हैं। सिचाई प्रमंडल देवघर के मैकेनिकल विभाग को इसके लिए प्राक्कलन बना कर भेजा गया है। विभाग में फंड नहीं है। फंड आने के बाद इस बराज के फाटकों को बदला जाएगा। बराज के फाटक के लगाए गए मोटर की भी मरम्मत होगी। मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि असदुल्ला अंसारी , बराज के मजदूर सफीक अंसारी , वाहिद अंसारी , सरफराज अंसारी सहित दर्जनों किसान मजदूर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी