आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान

संवाद सहयोगी मेहरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन से आधार कार्ड बनाने का का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:36 PM (IST)
आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान
आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान

संवाद सहयोगी, मेहरमा : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन से आधार कार्ड बनाने का कार्य अचानक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में कोई सूचना भी नहीं दी गई है। क्षेत्र के दूरदराज से लोग अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने, नाम, जन्मतिथि तिथि व अन्य में सुधार कराने के लिए यहां लगातार आ रहे हैं। सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी बोरमा गांव की निशा देवी, खुशबू कुमारी, अनीता देवी, सोनी कुमारी, बनौधा गांव की लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, बुधासन गांव की रिकू देवी अपने तीन बच्चों के साथ तथा अमजोरा-पिरोजपुर से राजकुमारी देवी, गुरुदेव साह आदि लोग इस चिलचिलाती धूप में आधार से संबंधित कार्य के लिए बीआरसी आए थे। बीआरसी में कर्मी के अनुपस्थित रहने के कारण सभी को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बुधासन गांव की रिकू देवी ने बताया कि अपने बच्चों का आधार कार्ड के लिए गुरुवार से ही लगातार बीआरसी आ रही है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा जो प्रखंड से बाहर थे। फोन पर उन्होंने बताया कि फिलहाल वे अवकाश पर हैं। आधार कार्ड बनाने की जिम्मेवारी बीआरपी भवेश सिंह व मोहम्मद अहद को दी गई है। कहा कि बीआरसी में दो सेट मशीन से प्रत्येक दिन दो कर्मियों द्वारा आधार कार्ड बनाना है। किस परिस्थिति में वे दोनों बीआरसी नहीं आ रहे हैं। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी