तैयार दुकानों का नहीं हो रहा आवंटन

गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र की जन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:45 PM (IST)
तैयार दुकानों का नहीं हो रहा आवंटन
तैयार दुकानों का नहीं हो रहा आवंटन

संवाद सहयोगी, गोड्डा : नगर परिषद क्षेत्र की जन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौबे ने मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्र के गोड्डा कारगिल चौक के निकट पिछले दो वर्षों से अधिक समय से 40 दुकानें बनकर तैयार हैं। नगर परिषद की बोर्ड में लगातार इस मामले को उठाया जाता है। बावजूद अबतक इसका आवंटन नहीं हुआ है। इससे नगर परिषद को राजस्व की हानि हो रही है। आवंटन नहीं होने की स्थिति में शहरी बेरोजगारों को भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कोरोना के चलते नगर परिषद क्षेत्र का विकास कार्य पिछले दो वर्षों से बाधित हो गया है। शहर की नालियां व मुख्य सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निष्पादन व जल निकासी को लेकर शहरी क्षेत्र के छोटे- बड़े 75 नालियों के निर्माण को लेकर अखबार के माध्यम से निविदा भी आमंत्रित की गई थी। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति योजना तीन वर्षों में पूरा हो जाना था लेकिन चार वर्षो से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अबतक शहर वासियों के लिए जल की सप्लाई शरू नहीं हुई है। इसके अलावा अन्य समस्याओं को लेकर संज्ञान लेने व निदान की दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी