संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, शरीर पड़ चुका था काला

संवाद सूत्र महागामा महागामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव के रहने वाला 24 वर्षीय जयकांत कुमार स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:55 PM (IST)
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, शरीर पड़ चुका था काला
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, शरीर पड़ चुका था काला

संवाद सूत्र, महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव के रहने वाला 24 वर्षीय जयकांत कुमार साह की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। जयकांत राजाभिठा थाना क्षेत्र के छोटा कोरलो गांव स्थित सीएसपी संचालक लालचंद साह के यहां नौकरी करता था। वहीं एक किराए के मकान में वह रहता था। सोमवार रात छोटा कोरलो गांव में खाना खाने के बाद उसके गले में दर्द होने लगा। देर रात करीब दो बजे जयकांत ने अपने पिता को बताया कि उसकी तबीयत काफी खराब है। जल्द उसे डॉक्टर के पास ले जाएं। पिता रामेश्वर साह बोलेरो गाड़ी किराया पर लेकर देर रात ही महागामा से राजाभिठा पहुंचे और छोटा कोरलो गांव में अपने पुत्र को गंभीर अवस्था में लेकर सदर अस्पताल गोड्डा आए। जहां डॉक्टरों ने जयकांत को मृत घोषित कर दिया। जयकांत की मौत पर अब तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। जयकांत अविवाहित था और बीते कई दिनों से महागामा स्थित लहठी गांव से अपने घर नहीं आया था।

इधर लहठी गांव में जयकांत की मौत की खबर के बाद सनसनी फैल गई। पिता रामेश्वर साह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राजाभिठा थाना क्षेत्र के छोटा कोरलो में वह लालचंद साह के एसबीआई सीएसपी केंद्र में कार्य करने गया था और वह अकेले रूम लेकर रहता था। पिता ने कहा कि जयकांत की तबीयत खराब सुनते ही हम लोग आनन-फानन में बोलेरो गाड़ी करके सुबह के करीब चार बजे छोटा कोरलो गांव पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और जयकांत की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। उसे लेकर सदर अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने जांच करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शरीर पूरा काला पड़ चुका रहा था।

जयकांत की मौत के बाद माता-पिता दहाड़ मार कर रोने लगे और शव को गोड्डा सदर अस्पताल से लहठी ले आए। वहीं सूचना मिलने पर महागामा थाना के अवर निरीक्षक अजय यादव आदि दल बल के साथ लहठी गांव पहुंच कर पूछताछ की गई व पंचनामा तैयार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों में जयकांत की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

--------------------

घटना राजाभिठा थाना क्षेत्र के छोटा कोरलो गांव की है। जयकांत सीएसपी संचालक के यहां नौकरी करता था। मृतक के पिता की ओर से अभी कुछ भी बताया नहीं गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, महागामा।

chat bot
आपका साथी