आरएसएस ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

जासं गोड्डा गोड्डा नगर के अग्रसेन भवन में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:23 PM (IST)
आरएसएस ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
आरएसएस ने मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

जासं, गोड्डा : गोड्डा नगर के अग्रसेन भवन में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वयंसेवक अपने आप को भारत माता की संतान मानते हुए भगवा ध्वज को गुरु मानते हैं। भगवा ध्वज को ही गुरु के रूप में पूजन किया जाता है। किसी व्यक्ति विशेष का पूजन नहीं किया जाता है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक उत्तर प्रदेश के शिव मूर्ति गोड्डा नगर पधारे थे। शिव मूर्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख प्रचारक हैं। उन्होंने संघ सेवकों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र के प्रति हिदू संगठन के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि आज से करीब 100 वर्ष पहले डाक्टर हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उनका मानना था पिछले हजार सालों में जो हमारा देश गुलाम रहा और हिदुओं को हीनता का सामना करना पड़ा, इसका मुख्य कारण था कि हम जातिवादी में बंटे थे और हिदू संगठित नहीं थे। डा हेडगेवार ने छोटे-छोटे कार्यक्रम और शाखा एवं संपर्क से हिदू संगठन खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है।

मौके पर विभाग के सह संघचालक मोती प्रसाद एवं सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी