डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता सम्मानित

संवाद सहयोगी गोड्डा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:27 PM (IST)
डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता सम्मानित
डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता सम्मानित

संवाद सहयोगी, गोड्डा : जिला अधिवक्ता संघ की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ परिसर में अवस्थित डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इसके बाद समारोह आयोजित कर पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में दिनेश प्रसाद यादव, योगेश चंद्र झा, तनुज कुमार दुबे, छतीस ठाकुर, वनमाली झा शामिल हैं। इस मौके पर प्रधान जिला जज सत्यप्रकाश सिन्हा, भागलपुर की पूर्व मेयर वीणा यादव आदि ने पूर्व विधायक, एमएलसी सह अधिवक्ता रहे दिवंगत लखन महतो, सुरेश प्रसाद सिंह एवं श्रुतिकांत दुबे के तैलीय चित्र का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा ने अधिवक्ता दिवस पर आयोजित होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि बार बेंच के परस्पर तालमेल से ही मामले का त्वरित निष्पादन में गति मिलती है। इनका सहयोग भी मिलता रहता है। भागलपुर की पूर्व मेयर वीणा यादव ने पूर्व विधायक-एमएलसी सह अधिवक्ता लखन महतो की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि लखन महतो एक सफल अधिवक्ता थे जिन्होंने राजनीति में भी मुकाम हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। इनकी याद में अधिवक्ता दिवस पर उनके तैलिय चित्र को समर्पित कर हर्ष हो रहा है। यहां की अधिवक्ता दिवस मनाने की अनूठी परंपरा की सराहना की। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने किया जबकि संचालन महासचिव योगेश चंद्र झा ने किया। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने याद किया राजेंद्र बाबू को

गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्व.डा राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने राजेंद्र बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डा. राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वे भी अधिवक्ता थे। जिन्होंने अधिवक्ता का पेशा छोड़कर आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने देश को विकास के उच्चतम शिखर पर ले जाने में अहम भूमिका अदा की। वे निर्धन परिवार के थे। प्रतिवर्ष तीन दिसंबर को अधिवक्ता दिवस के रूप में भी उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर प्रवक्ता राजीव मिश्रा, विनय कुमार ठाकुर, सच्चिदानंद शाह,रमेश कुमार मिश्रा, प्रियव्रत झा, पुनीत कुमार, शिशिर कुमार झा , बुद्धेश्वर समेत कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी