कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने फूंका डीसी व सीएम का पुतला

जागरण संवाददाता गोड्डा भाजपा की ओर से मंगलवार को महागामा के केंचुआ चौक पर देवघर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:32 PM (IST)
कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने फूंका डीसी व सीएम का पुतला
कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने फूंका डीसी व सीएम का पुतला

जागरण संवाददाता, गोड्डा : भाजपा की ओर से मंगलवार को महागामा के केंचुआ चौक पर देवघर डीसी व सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर देवघर उपायुक्त के मौखिक आदेश पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में विभिन्न धारा के तहत पांच झूठा मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके विरोध में महागामा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और देवघर डीसी मंजुनाथ भजंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम महागामा युवा मोर्चा के बैनर तले केंचुआ चौक पर किया गया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मधुपुर चुनाव के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त का निर्देश था कि किसी भी परिस्थिति में सांसद पर केस दर्ज नहीं किया जाएगा, परंतु हेमंत सरकार ने चुनाव के छह महीने बाद मनगढ़ंत तरीके से आरोप लगाकर सांसद पर पांच झूठा केस दर्ज कराया है। कहा कि चुनाव के समय तत्कालीन उपायुक्त को देवघर जिला से हटा दिया गया था। ऐसे में चुनाव के समय की परिस्थितियों के लिए वर्तमान में केस करना किस तरह न्यायोचित है। कहा कि वर्तमान डीसी ने किस परिस्थिति में झूठा मुकदमा कराया है, यह बात साफ होनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुरारी चौबे ने कहा कि उपायुक्त देवघर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकार के इशारे पर कठपुतली बन कर पूर्वाग्रह से कार्रवाई करना लोकतंत्र के लिए घातक है। सांसद दुबे जनता से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने में दिन रात लगे हैं। वहीं सरकार की मंशा सांसद को झूठे मामले में फंसाने की है। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने कहा हेमंत सरकार होश हवास खो रही है। सांसद की छवि को धूमिल करने हेतु षड्यंत्र रचा जा रहा है। जनता हेमंत सरकार को करारा जवाब देगी। वहीं नंद किशोर ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर ने कहा कि चुनाव के छह माह बाद सांसद पर मुकदमा दायर करना पूर्वाग्रह की कार्रवाई है। वहीं मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने कहा सांसद के विकास कार्यों को देखकर विपक्ष बौखला गया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में उषा जायसवाल, मुन्ना झा, नवीन महतो, बुधराम मुर्मू, जयकांत मालाकार, मिथिलेश यादव, लाल बहादुर सिंह, विनोद महतो, संजय चौबे, मुकेश भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी