स्कूल खोलने का आदेश जारी करे हेमंत सरकार

जागरण संवाददाता गोड्डा बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि सरकार को सब काम छ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:44 PM (IST)
स्कूल खोलने का आदेश जारी करे हेमंत सरकार
स्कूल खोलने का आदेश जारी करे हेमंत सरकार

जागरण संवाददाता, गोड्डा : बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि सरकार को सब काम छोड़कर पहले विद्यालयों को खोलने की इजाजत देनी चाहिए। शिक्षा सबसे पहले जरूरी है। बीते करीब 18 माह से सभी स्कूल बंद हैं। पठन पाठन बुरी तरह प्रभावित है। लाखों की संख्या में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति है। उक्त बातें बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने रविवार को महागामा के नूनाजोर स्थित अपने आवास में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के शिष्टमंडल से कही। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि विधानसभा के मानसून सत्र में इस मामले को वे प्रमुखता से सदन में रखेंगे और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएगें। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूलों को खुलवाने के लिए झारखंड सरकार को नीतिगत निर्णय लेने की जरूरत है। आनलाइन शिक्षा विकल्प नहीं है। बच्चों को आफलाइन की समुचित शिक्षा का लाभ अब मिलना चाहिए। इस संबंध में विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि वे सरकार से मांग करेंगे कि सरकार सारे कामों को छोड़कर सबसे पहले विद्यालय खोले। बच्चे की पढ़ाई अब बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। सरकार को यह सोचना चाहिए कि बहुत सारे राज्य में स्कूलों को खोला गया है। अब कोरोना के मामले ज्यादा नहीं हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यहां तक की बगल के राज्य बिहार में भी विद्यालयों को खोला गया है। परंतु झारखंड सरकार अभी तक इस बिदु पर कोई भी विचार नहीं कर पायी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्कूल को खोलने के लिए सरकार को जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए। मौके पर झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर कुमार दुबे, प्रलय कुमार सिंह, नरसिंह मेहता, राजेश मंडल, पंकज कुमार घोषाल, रवि कुमार, श्रवण कुमार, शशि कांत, अरुण कुमार, अब्दुल कलाम, अरविद कुमार, लंबोदर पंडित, प्रकाश रंजन, सुभाष कुमार महतो, विजय राय सहित 30 से 35 की संख्या में स्कूल संचालक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी