पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षरण का संदेश

जासं गोड्डा दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत पौधारोपण अभियान अब शहर के साथ-साथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:16 PM (IST)
पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षरण का संदेश
पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षरण का संदेश

जासं, गोड्डा : दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत पौधारोपण अभियान अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेज हो गया है। ग्रामीणों की ओर से इस अभियान का अनुकरण किया जा रहा है और पौधारोपण कर पर्यावरण में आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसमें बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी समझ में

आने लगा है कि पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से ही जीवों का अस्तित्व बच सकता है। इसी कड़ी में सदर प्रखंड की अमरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 05 स्थित स्टूडेंट कालोनी के निवासी कुंदन कुमार विद्यार्थी ने दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान मिशन से प्रेरित होकर अपने नौ वें जन्मदिन पर अपने अभिभावकों के साथ मिलकर नौ फलदार पौधे लगाए। इसमें काजू, अमरूद, नींबू , कटहल, आंवला, जामुन आदि के पौधे लगाकर मिशन ऑक्सीजन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कुंदन ने कहा कि वह प्रतिवर्ष पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया जाएगा।

जिले में दैनिक जागरण के मिशन आक्सीजन के तहत जगह-जगह पौधरोपण का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में मछिया सिमरडा की मुखिया पूनम देवी ने चिलौना गांव में पौधारोपण किया। उनके साथ ही समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत साह एवं मनोज रजक ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने आम व छायादार पौधे लगाए। इस दौरान मुखिया पूनम देवी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाना जरूरी है। वृक्ष ही पृथ्वी पर समस्त जीवों को प्राणवायु देकर उनको जीवन देता है। ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि अधिक से अधिक पौधा लगाएं । खासकर वर्तमान में पीपल, बरगद, बेल, जामुन सहित अन्य छायादार व लाभदायक पौधे की दिनोंदिन कमी होती जा रही है। ये पौधे दिनरात आक्सीजन देते हैं और समस्त जीवों के लिए शरण स्थली व छाया देते रहते हैं। वहीं समाजसेवी सह सर्वांगीण विकास मंच के संयोजक सच्चिदानंद साहा ने रेलवे स्टेशन सहित चौक- चौराहे पर बेल के पौधे लगाए। कहा कि बेल, गलर, पाकड़ी ये औषधीय पौधे हैं। इनसे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ अनेक रोगों के लिए रामवाण का काम करता है।

chat bot
आपका साथी