कोविड मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

जागरण संवाददाता गोड्डा जिले में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:29 PM (IST)
कोविड मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
कोविड मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिले में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं होगी। प्रशासन ने इसकी मुकम्मल व्यवस्था कर ली है। शुक्रवार को डीसी भोर सिंह यादव और एसपी वाइएस रमेश ने अधिकारियों की टीम के साथ कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि जिले में कोविड मरीजों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला मुख्यालय स्थिति सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में ऑक्सीजन बैंक का गठन कर स्टॉक में अतिरिक्त सिलिंडर रख लिए गए हैं। जरूरत के अनुसार इसकी खपत की होगी।

उपायुक्त ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बीते एक सप्ताह से अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय गोड्डा एवं सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा में जाकर ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं खपत सहित अन्य वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की गई। ज्ञात हो कि जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए बनाए गए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा निरंतर ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक द्वारा विभिन्न अस्पतालों में जरूरत के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपायुक्त ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में बनाए गए ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक में जाकर सिलिंडर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कहा कि आने वाले दिनों में अगर संक्रमण बढ़ता है तो स्टॉक में ऑक्सीजन सिलिंडर रहे, इसे सुनिश्चित कराया गया है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए सदर अस्पताल गोड्डा में बनाए जा रहे डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण कर ऑक्सीजन बेड से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। वहां संवेदकों के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी