दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने की थी महिला की हत्या

संवाद सहयोगी गोड्डा मोतिया ओपी क्षेत्र में बीते 24 फरवरी 2021 को नयाबाद जंगल में महिला क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 06:13 PM (IST)
दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने की थी महिला की हत्या
दुष्कर्म में असफल होने पर युवकों ने की थी महिला की हत्या

संवाद सहयोगी, गोड्डा : मोतिया ओपी क्षेत्र में बीते 24 फरवरी 2021 को नयाबाद जंगल में महिला की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दुष्कर्म में असफल होने पर अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। सभी हत्यारोपित मोतिया गांव के ही रहने वाले है। गिरफ्तार हत्यारोपितों में सोनू यादव, सिटू यादव उर्फ कटकी उर्फ पपीता, नितेश यादव और गणेश मंडल शामिल है। इसमें से नितेश यादव व सोनू यादव की पूर्व से आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। दोनों पर नगर थाना में लूट और आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज है जबकि सोनू यादव पर मुफस्सिल थाना में भी आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। सोमवार को एसपी वाईएस रमेश ने कांड का खुलासा करते हुए कहा कि 24 फरवरी को मोतिया ओपी क्षेत्र के नयाबाद जंगल में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया था। बताया कि पुलिस ने सबसे पहले कांड में संदिग्ध सोनू यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में सोनू यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोनू यादव की निशानदेही पर कांड में शामिल तीन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की गई व आरोपितों की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि सोनू यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि 24 फरवरी की सुबह आठ बजे नयाबाद जंगल में लकड़ी की गांठ बांध रही महिला सुनीता देवी को सोनू यादव, सिटू यादव, नितेश यादव व गणेश मंडल ने मिलकर दुष्कर्म की कोशिश की। इसमें असफल होने पर चारों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। ------------------ हत्या से पहले आरोपियों ने की थी महिला की पिटाई महिला की हत्या के पहले आरोपित सोनू यादव ने उसकी पिटाई भी की थी। इस बाबत एसपी ने कहा कि सोनू यादव से महिला की कहासुनी हुई थी। इस दौरान महिला ने सोनू यादव को गाली दी। इसके बाद सोनू यादव ने महिला की पिटाई कर दी जिससे महिला गिर गई। इसके बाद सोनू यादव ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। असफल होने पर सभी आरोपितों ने पहचाने जाने के भय से महिला की गला व मुंह दबाकर गला में चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद चाकू को जंगल के पुराने कुआं में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि चारों आरोपितों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस इस मामले में तकनीकी जांच के आधार पर हत्यारोपितों के खिलाफ न्यायालय में सबूत प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है ताकि हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। छापेमारी दल में एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह, पुलिस निरीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, सदर पुलिस निरीक्षक किस्टोफर बेंजून मुर्मू, मुफस्सिल थाना प्रभारी जेके जायसवाल, मोतिया ओपी प्रभारी मनोरंजन कुमार सहित जिला बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी